पटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन लोगों की मौत के बाद मामला गरमा गया है. पुलिस का दावा है कि बदमाशों की फायरिंग के जवाब में कार्रवाई की गई, जबकि मृतकों के परिजन इसे साजिश बता रहे हैं. अस्पताल में हंगामा और पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद सियासत भी तेज हो गई है. आरजेडी सांसद मीसा भारती की एंट्री ने मामले को और तूल दे दिया है.