राजस्थान में धौलपुर के बाबू महाराज मंदिर से देर रात करीब 80 पीतल के घंटे चोरी हो गए. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.