उत्तर प्रदेश के महोबा में अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने महिला का शव मुख्य सड़क पर रखकर चिता सजा दी. छिकहरा गांव में करीब चार घंटे तक हंगामा और पुलिस प्रशासन से नोकझोंक होती रही. मृतका तारा देवी के परिवार के पास अपनी जमीन नहीं थी और घंटों गुहार के बावजूद जगह नहीं मिली. आखिरकार तहसीलदार ने नई जमीन चिन्हित कराई, जिसके बाद अंतिम संस्कार हो सका.