महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर में एक आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में करीब 47 लोगों को काट लिया. इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. घायलों को परली के उप जिला अस्पताल में उपचार और एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया. गंभीर रूप से घायल 19 लोगों को अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.