LPG ग्राहकों के लिए नए नियम लागू हो गए हैं. PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिन के अंदर LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा. वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 30 जून तक eKYC पूरा करना जरूरी है, वरना सब्सिडी प्रभावित हो सकती है. eKYC मोबाइल ऐप, गैस एजेंसी या डिलीवरी कर्मचारी के माध्यम से पूरी की जा सकती है.