मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के असर के बीच भारत में LPG को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए LPG सिलेंडर बुकिंग नियम में बदलाव करते हुए न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है. साथ ही तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि घरेलू सप्लाई प्रभावित न हो.