पुणे के लोहागढ़ किले से गिरकर केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस कथित साजिश के एंगल की जांच कर रही है. किले के सुनसान और खतरनाक हिस्से, बार-बार की गई ट्रिप और CCTV फुटेज जांच के केंद्र में हैं. फिलहाल, मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस कथित साजिश, घटनाक्रम और उससे जुड़े सभी तथ्यों को जोड़ने का प्रयास कर रही है.