नागपुर पुलिस ने 'मस्त मनी' लोन ऐप से कथित 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में भोपाल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, ऐप के जरिए लाखों लोगों का डेटा लेकर कथित ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली की जाती थी. पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की जांच जारी है.