कानपुर के सजेती इलाके में बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया. आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को पहले घाटमपुर सीएचसी और फिर हैलट अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसे 55 टांके लगे. घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.