सूरत साइबर क्राइम सेल ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, उसने AI और Telegram से 121 फर्जी APK बनाकर साइबर अपराधियों को बेचे, जिनके जरिए कथित तौर पर 64.38 करोड़ रुपये की ठगी हुई. पुलिस डिजिटल फोरेंसिक जांच के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साइबर गिरोहों की भूमिका की भी जांच कर रही है.