कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे के बाद यूपी पुलिस के सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने पांच लोगों की जान बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू शुरू किया. सड़क किनारे पलटी कार में सभी लोग फंसे थे. अमित ने सर्विस राइफल से कार का शीशा तोड़ा और दोनों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला. सभी पांच घायलों को इलाज के लिए सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.