झारखंड में JPSC पेपर लीक को लेकर छात्रों की भूख हड़ताल के बीच राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने छात्रों से खुद मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी। राहुल ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतंत्र का अहम अधिकार बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज बताया और उनका समर्थन किया।