झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में करंट लगने से 2 स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। हादसा लंच ब्रेक के दौरान हुआ, जब बच्चे रथ हटा रहे थे और वह 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।