झारखंड के बोकारो थर्मल इलाके में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू की मौत हो गई. नई बस्ती मैदान में मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी से टक्कर के बाद वह अचानक मैदान पर गिरकर बेहोश हो गए. उन्हें तत्काल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया.