नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कर्मचारी वर्दी में साथी का केक काटते और माला पहनाते नजर आए। मामले का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।