दिल्ली में जंतर-मंतर को नियमित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने की मांग तेज हो गई है. कनॉट प्लेस, पालिका बाजार, जनपथ और खान मार्केट के व्यापारी संगठनों ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर सुरक्षा और कारोबार पर असर का मुद्दा उठाया है. खान मार्केट एसोसिएशन और किराना कमेटी ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. व्यापारियों ने प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान या बुराड़ी में वैकल्पिक जगह तय करने की मांग की है.