बिहार में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आया है. पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर गाड़ी के बकाया भुगतान को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने मनोज भारती को गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश की. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली. वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने प्रशांत किशोर की पार्टी पर निशाना साधा है. जन सुराज की ओर से फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं आई है.