जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. पार्टी के 15 नाराज विधायक और एक निर्दलीय विधायक चौथी बार श्रीनगर पहुंचे और फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की. विधायकों ने उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को दो हफ्ते में हटाने की मांग रखी है. उनका कहना है कि नई कैबिनेट का गठन विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से सलाह लेकर किया जाए.