Jammu Kashmir से बड़ी खबर सामने आई है. डोडा के ठाठरी इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई. किश्तवाड़ डोडा नेशनल हाईवे कई जगहों पर भूस्खलन और कीचड़ के कारण बंद हो गया है. कई वाहन भी इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं. अचानक आई बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.