जालंधर में लड़की का किडनैप कर कार में गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना 8 की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.