पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान 6E 925 करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया. विमान में 104 यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए. बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से अहमदाबाद रवाना किया गया.