पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई पर मंडरा रहे खतरे के बीच भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट और रेड सी जैसे अहम मार्गों का खुला और सुरक्षित रहना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है. भारत ने साफ किया कि ऊर्जा संकट, समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय संघर्षों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, इसलिए कूटनीति और संवाद ही सबसे बड़ा समाधान है