भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरिम व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार दोनों देशों के बीच बातचीत का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है. अगले कुछ हफ्तों में समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. यह डील व्यापार, निवेश, डिजिटल कारोबार, ऊर्जा और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती दे सकती है.