अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव का असर अब समुद्री व्यापार पर साफ दिखने लगा है. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सीमित हो गई है, जिससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इस स्थिति ने कई देशों के लिए ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है.