नवी मुंबई के तलोजा सेक्टर-10 में कथित हिट एंड रन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है.