हरियाणा में बिजली विभाग के करीब 40 हजार कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल से बिजली-पानी का संकट गहरा गया है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और सोनीपत समेत कई इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. ग्रामीणों ने विरोध में सड़कें भी जाम कीं. बिजली मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है और दोपहर तीन बजे कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक होगी.