हरिद्वार में गंगनहर की वार्षिक बंदी के बाद अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. पानी सूखते ही बड़ी संख्या में लोग सोने, चांदी और सिक्कों की तलाश में नहर के तल पर उतर आए हैं. श्रद्धालुओं की ओर से गंगा में चढ़ाए गए आभूषण और सिक्के इन परिवारों की कमाई का जरिया बनते हैं. नहर की सफाई और मरम्मत के बाद 7-8 नवंबर की रात पानी दोबारा छोड़ा जाएगा.