मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन ने कप्तान हार्दिक पंड्या पर दबाव बढ़ा दिया है. लगातार हार और कमजोर आंकड़ों के चलते टीम की रणनीति और नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व खिलाड़ियों की टिप्पणियों ने इस बहस को और तेज कर दिया है. अब टीम के सामने चुनौती है वापसी करने की, ताकि सीजन में बने रहने के साथ-साथ कप्तानी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया जा सके