नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन लिया था. महाराज ने महापुरुषों के चरित्र को पर्दे पर उतारते समय सावधानी बरतने और लोकप्रियता के लिए कोई अनावश्यक दृश्य न जोड़ने की हिदायत दी थी. उनके मुताबिक, ऐसे चरित्र को पर्दे पर सच्चाई से उतारने के लिए कलाकार को साधना, सात्विक जीवन और संतों के संग की जरूरत होती है.