गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में देर रात तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर से हड़कंप मच गया. गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे हुए हादसे में एक कमर्शियल टैक्सी पलट गई और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का करीब 33 सेकंड का डैशकैम वीडियो सामने आया है. पुलिस और डीएलएफ पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. फिलहाल दुर्घटना की वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.