गुलाब जामुन की कहानी दिलचस्प है, जो मावा बचाने की एक कोशिश से शुरू हुई. मुगल दौर में बना ये मीठा व्यंजन आज भारत समेत कई देशों में लोकप्रिय है. इसकी जड़ें ईरान की मिठाई ‘लुक्मा’ से जुड़ी मानी जाती हैं, जिसे भारतीय स्वाद के अनुसार बदला गया.