गुजरात के जूनागढ़ में खराब सड़क की वजह से बड़ा हादसा हो गया, जहां बारिश के पानी से छिपे गड्ढे में बाइक सवार दंपति गिर गए. घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिससे लापरवाही उजागर हुई. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सड़क मरम्मत अधूरी रहने पर अब प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं.