मेरठ के खरखौदा इलाके में शादी के अगले ही दिन यूनुस की मौत से परिवार में मातम छा गया. 7 अक्टूबर मंगलवार को पावली खास गांव में निकाह के बाद वे पत्नी के साथ घर लौटा था और परिवार ने खुशियां मनाई थीं. अगले दिन सुबह वे घर से निकला और कुछ देर बाद उसका शव एक बाग में मिला. मौत की वजह अभी साफ नहीं है. परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से इनकार किया.