गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों के बीच अभिनेता ने अब सख्त कदम उठाया है. गोविंदा ने कथित तौर पर फर्जी खबरें और एआई से तैयार गलत सामग्री फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने भी कानूनी मामला दर्ज होने की पुष्टि की है. गोविंदा की दूसरी शादी और अफेयर से जुड़े दावों को टीम ने बेबुनियाद बताया है.