गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक्टर महाकाल की शरण में पहुंचे. उन्होंने महाकाल मंदिर से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे भगवान शिव का जाप करते नजर आए. इस बीच सुनीता आहूजा और कोमल रानी के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी चर्चा में हैं. गोविंदा और कोमल रानी की फिल्म ‘रूपा’ के ऐलान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर भी लगातार चर्चाएं सामने आती रही हैं.