मैसेजिंग ऐप्स में यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. फर्जी प्रोफाइल और धोखाधड़ी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए व्हाट्सऐप और टेलीग्राम से जवाब मांगा गया है. अब कंपनियों को बताना होगा कि यूजर्स की सुरक्षा के लिए कौन से कदम उठाए जा रहे हैं और जोखिम कैसे कम होंगे.