गोरखपुर में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है. सांसद रवि किशन के रामगढ़ताल स्थित आवास के बाहर भी सड़क पर पानी जमा होने का वीडियो सामने आया है. इसी बीच जलनिकासी की समस्या को लेकर सांसद और भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल हुआ. बातचीत में सपा और बसपा को लेकर टिप्पणियां सुनाई देती हैं. बाद में रवि किशन ने जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया.