इंदौर के मांगलिया बायपास की पुमार्थ सेरेनिटी टाउनशिप में कचरा वाहन की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची गंभीर घायल हो गई. गाड़ी का अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। बच्ची आईसीयू में भर्ती है. परिजनों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया है.