वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां और 9 डिग्री झुका रत्नेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया है. प्रशासन ने नाव संचालन पर सख्ती लागू करते हुए सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.