हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 29 मई को हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. बैरागढ़ साच पास किलाड़ मार्ग पर एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें कुल आठ लोगों की जान गई. मृतकों में बेंगलुरु में कार्यरत आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची और दो बेटे शामिल थे. परिवार अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद घूमने निकला था.