गुजरात के कच्छ में वन विभाग ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर 400 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को कब्जामुक्त कराया. आरक्षित वन क्षेत्रों में लंबे समय से चल रही खेती पर कार्रवाई की गई. विभाग ने भविष्य में वृक्षारोपण की योजना भी बताई. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी