एमपी के भोपाल में पीएंडटी चौराहे पर बने फुटपाथ को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि फुटपाथ के चारों ओर रेलिंग लगा दी गई, लेकिन कई हिस्सों में उस तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं छोड़ा गया. ये निर्माण कार्य फिलहाल स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है.