केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. अब EPFO इसी महीने से खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज की राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है. EPF वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक प्रमुख रिटायरमेंट सेविंग योजना है और स्थिर ब्याज दर को मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में खाताधारकों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है.