राजस्थान के सीकर में सुबह इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में भीषण आग लग गई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है. करीब 10-11 दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कई इलेक्ट्रिक बाइक, ऑटो और सामान जल गए. अग्निशमन अधिकारी लोकेश लुहार के मुताबिक, आग से लाखों रुपये के वाहन और सामान के नुकसान की आशंका है.