इंडोनेशिया में समुद्र के नीचे 35 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया गया है. इस भूकंप के कारण वहां कई इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा है. भूकंप के बाद अधिकारियों ने त्सुनामी की आशंका जताई है और जनता को सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की गई है. तेज झटकों का अनुभव भी भूकंप के बाद किया गया.