यूपी के सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस और एएनटीएफ ने 617 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, खेप झारखंड से बरेली के रास्ते सहारनपुर लाई जा रही थी. बरामद माल की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है.