दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 को लेकर दिल्ली में फैंस का उत्साह चरम पर है. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा और यातायात के खास इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली मेट्रो रात 12 बजे तक चलेगी, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम के आसपास दोपहर 1 बजे से आधी रात तक मार्ग बदलने की चेतावनी दी है. दिलजीत ने भी फैंस से मेट्रो से आने की अपील की है.