2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार की घोषित संपत्ति करीब 6.92 करोड़ रुपये है. जानिए उनकी आय, निवेश, अचल संपत्ति, वाहन, सोना-चांदी और कुल देनदारियों से जुड़ी अहम जानकारी. हलफनामे के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में धर्मेंद्र प्रधान की वार्षिक आय 12.75 लाख रुपये रही, जबकि उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर की आय 49.92 लाख रुपये दर्ज की गई.