दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अक्टूबर में 1951 के बाद यह सबसे कम अधिकतम तापमान है. इससे पहले 1975 में पारा 21.5 डिग्री तक गिरा था. आमतौर पर बादल, बारिश और हवा की दिशा में बदलाव से दिन के तापमान पर असर पड़ता है.