IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी की चेतावनी दी है. कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है. IMD ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है.